Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2019

लोकसभा चुनाव 2019 के पोलिंग डेट पर बवाल, विपक्ष के निशाने पर मुख्य चुनाव आयोग

लोकसभा चुनाव  2019 की तारीखों की घोषणा हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए कि चुनाव आयोग विपक्षी दलों के निशाने पर आ गया । विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग पर पक्षपात करने का आरोप लगाया है। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया को लेकर RJD सांसद मनोज झा ने बातचीत में चुनाव आयोग की आलोचना करते हुए कहा कि “ऐसा क्यों है कि स्टैगर्ड डेट्स आप दे रहे हैं? ऐसा क्यों है कि हमें संदेह हो रहा है कि जिस प्रकार से तारीखें घोषित की गई हैं उससे संसाधन संपन्न दल के पक्ष में चुनाव को झुकाने की कोशिश की गई है। संसाधन से संपन्न दल आज के तारीख में कौन है यह समझने के लिए आपको रॉकेट साइंस नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री के एक मंच पर करोड़ों रुपए का खर्च होता है. जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव न कराए जाने को लेकर भी मनोज झा ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए कहा, ऐसा क्यों है कि अनंतनाग में लोकसभा का उपचुनाव नहीं हुआ लेकिन पंचायत और अर्बन लोकल बॉडी के चुनाव हुए? दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग के साथ साथ बीजेपी पर भी निशाना साधा। आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, क्या मोदी जी ने अपने चुना...